हुडदंगियों पर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही,नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 15 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही,02 वाहनों के चालानी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

हुडदंगियों पर भीमताल पुलिस की कार्यवाही

नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 15 लोगों के विरुद्ध भीमताल पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत की कार्यवाही,02 वाहनों के चालानी कार्यवाही

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सार्वजनिक स्थान में हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश पर आज दिनांक 20/05/2024 को भीमताल पुलिस द्वारा अमृतपुर क्षेत्र में नदी में नहाने गए व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग मचाने पर “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सचिव ने की 'नीट' और 'UKSSSC' पुनर्परीक्षा की समीक्षा; परीक्षार्थियों को मिलेगी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा

नदी में नहाते हुए हुड़दंग मचा रहे 15 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा मौके पर नहाने वालों जिनके पास वाहन के कोई भी वैध प्रपत्र नही थे 02 दोपहिया वाहन के चालानी की कार्यवाही की गई।
सभी को भविष्य में इस तरह के कृत्य ना करने की सख्त हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जौनसार बावर सांस्कृतिक महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी ने की चकराता-कालसी के लिए बड़ी घोषणाएं; ₹120 करोड़ से संवरेगा महासू देवता मंदिर

पुलिस टीम-SO जगदीप नेगी,si गगनदीप सिंह,Hc दीपचन्द्र,का0 संजय साहनी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT