रामनगर गर्जिया मंदिर के पास नदी में डूबा व्यक्ति,एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल – रामनगर गर्जिया मंदिर के पास नदी में डूबे एक व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।

आज सोमवार को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि गर्जिया मंदिर के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम सहित नैनीताल जनपद के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति गर्जिया मंदिर के पास अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहन सर्चिंग अभियान के दौरान उक्त व्यक्ति के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर उत्तराखण्ड में श्रद्धा और नमन: मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में महापुरुषों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

व्यक्ति का नाम :- नरेंद्र सिंह उम्र 48 पुत्र स्वर्गीय कुंवर सिंह
निवासी :-राजीवपुरम लखनऊ उत्तरप्रदेश प्रदेश

Ad_RCHMCT