दुःखद- तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में तेज रफ्तार कार बाइक सवार के लिए काल बनकर दौड़ी। मंगलवार को  जसपुर  के पतरामपुर फ्लाईओवर के पास हुआ, जब एक ओवरस्पीड कार अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों से टकरा गई।

घटना के समय विक्रम सिंह (45) और बलदेव सिंह (45) अलग-अलग बाइकों से अपने घर जा रहे थे। विक्रम सिंह, जो एक निजी स्कूल में वाहन चालक थे, स्कूल जाने के लिए बच्चों को छोड़ने बस ले रहे थे। बलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

पुलिस ने बताया कि कार चालक की गति अत्यधिक तेज थी, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार दोनों बाइकों से टकरा गई। घायल युवकों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजा, जहां विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया और बलदेव को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

मामले में पुलिस ने कार और बाइकों को कब्जे में ले लिया है, लेकिन अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT