सारथी फाउंडेशन समिति ने पॉलिथीन उन्मूलन जन जागरूकता रैली निकाली

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।आज जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुसार पोलीथीन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सारथी फाउंडेशन समिति के सहयोग से एम बी इंटर कॉलेज हल्द्वानी में पॉलिथीन उन्मूलन हेतु विद्यालय के बच्चों के साथ एक जन जागरूकता रैली निकाली गई और एम बी इन्टर कालेज के मैदान से पॉलिथीन कचरे को एकत्रित कर बैगों मैं भरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 'विकास गोष्ठी' का आयोजन, जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी


इससे पूर्व पॉलिथीन उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सारथी फाउंडेशन समिति के नवीन पन्त एवं ज्ञानेंद्र जोशी ने अपने संबोधन में बच्चों को प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों और जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाने के लिए कहा। इसके बाद सारथी फाउंडेशन समिति एवं एम बी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के छात्रों ने एक जन जागरूकता रैली निकाली और पॉलिथीन बैग के बदले कपड़े के बैग को अपनाने को कहा एवं सारथी फाउंडेशन समिति ने स्कूल में शिक्षकों को कपड़े के झोले को देकर सम्मान किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में प्रबुद्ध जनसंवाद: "प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति": मुख्यमंत्री धामी; विकसित उत्तराखंड के निर्माण का किया आह्वान


स्कूल के बच्चौ एवं संस्था के सदस्यों द्वारा पोलीथीन के खिलाफ होथो में लिखे हूए स्लोगन की तख्ती पकड़ कर पोलीथीन हटाओ जीवन बचाओ, पोलीथीन हटाना है सुंदर शहर बनाना है के नारे लगा कर लोगों को जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में "जन-जन की सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम: मुख्यमंत्री धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात, गृह क्षेत्र को बताया अपना परिवार


इस अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति से सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत,उमेश सैनी,मदन मोहन जोशी,गिरिश लोहनी,आनंद आर्य,दीप्ति चुफाल,कंचन कश्यप,नीलू नेगी,जाकिर हुसैन,संदीप बिनवाल,गोविंद कश्यप,देवीदत्त सुयाल, बी डी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT