बड़ी खबर-आयुक्त के निर्देश पर रामनगर श्री रामा मंदिर का SDM ने किया निरीक्षण, संपत्तियों की जांच के आदेश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-आज शनिवार को आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में श्री रामा मंदिर का निरीक्षण किया गया।

रामा मंदिर समिति के प्रबंधन समिति पर आरोप लगाए गए है कि वहां अभी तक चुनाव भी नहीं कराए है और समिति की संपत्तियों को गलत तरीकों से लीज पर दिया जा रहा है और विक्रय किया जा रहा है।  मौके पर एक मंदिर का निर्माण किया जा रहा था, उस मंदिर के संबंध में अनुमति प्राप्त नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

समिति को उसकी विधिवत अनुमति के उपरांत ही कार्य करने के निर्देश दिए है। साथ में उपस्थित EO नगरपालिका रामनगर को एक सप्ताह अंतर्गत समिति की सभी संपत्तियों  एवं बाजार में स्थित दुकानो एवं आवासीय भवनों का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट भेजने हेतु निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों के आरोग्य और खुशहाली की कामना


यहां पर चुनाव भी लगभग 25 वर्ष होने के उपरांत भी नहीं किए गए है। समिति के सभी सदस्यों का ब्यौरा और रिकॉर्ड तलब किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT