SDRF फ्लड टीम ने किया पशुलोक बैराज से एक शव बरामद,परिवारजनों ने की पहचान।।

ख़बर शेयर करें -

विगत दिनों में गंगा में बहने से लापता हुए लोगों की तलाश में SDRF टीम सभी संभावित स्थानों पर निरन्तर सर्च अभियान चलाकर खोजबीन कर रही थी।

इसी क्रम में बुधवार को एक बार फिर से एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने बैराज जलाशय से कड़ी मशक्कत के बाद एक शव को बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

जिसकी शिनाख्त परिजनों ने वत्सल विष्ट 18 वर्ष पुत्र महेन्द्र सिंह विष्ट अमित ग्राम गली नंबर 28 गुमानीवाला ऋषिकेश के रूप में की।

यह जानकारी देते हुए एसडीआरएफ टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि गली नंबर 28 नंबर गुमानीवाला ऋषिकेश के तीन किशोरों के साथ ही गंगा में डूबे अन्य लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार को गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

इस दौरान टीम को बैराज जलाशय से एक शव बरामद हुआ जिसे जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिसकी पहचान परिजनों ने वत्सल विष्ट के रूप में की। अन्य लोगों की खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

वत्सल बिष्ट 16 जुलाई को अपने 6 दोस्तों के साथ नीम बीच जन्मदिन मनाने गए थे। इसी दौरान वत्सल विष्ट सहित उनके दो दोस्त भी नदी में बह गए थे।

एस डी आर एफ सर्चिंग टीम

  1. हेड कॉन्स्टेबल लाल सिंह
  2. मातबर सिंह
  3. सुमित तोमर
  4. सागर सिंह
  5. पंकज सिंह
  6. दीपक जोशी
Ad_RCHMCT