एक सप्ताह पहले गंगा नदी में बहे पर्यटक का एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली की गरुड़ चट्टी पुल के नीचे एक शव दिखाई दे रहा है, शव खतरनाक स्थान पर होने की वजह से रिकवरी के लिये एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के मय रेस्क्यू उकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर गरुड़ चट्टी पुल के नीचे शव तक पहुँच बनायी व शव गंगा नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

गौरतलब है कि विगत 22 अप्रैल को नमामि गंगे के पास गंगा जी में चार व्यक्ति गुरुग्राम हरियाणा से घूमने आए थे जो गंगा जी में नहाते समय बह गए जिनमें से तीन व्यक्तियों को रेस्क्यू कर लिया गया था, जबकि चौथा व्यक्ति उमेश यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम कलवाड़ी जिला नूह थाना तावडू राज्य हरियाणा बह गया था, जिसकी सर्चिंग लगातार एसडीआरएफ टीम द्वारा गंगा नदी में कि जा रही थी।

Ad_RCHMCT