BREAKING-ऋषिकेश-चीला बैराज के पास दिखाई दिए 02 शवों को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-चीला बैराज के पास दिखाई दिए 02 शवों को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।।

मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ऋषिकेश बैराज के पास एक शव दिखाई दे रहा है।

उपरोक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो एसडीआरएफ टीम को पता चला कि घटनास्थल पर 02 शव दिखाई दे रहे रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण द्वारा बताया गया कि बरामद शवों में से एक शव सम्भवतः शिवपुरी से ऋषिकेश तक राफ्टिंग करने के दैरान लापता हुये युवक अंकित मुखर्जी निवासी कलकत्ता का है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

उक्त युवक के शव के सिर पर हेलमेट था,जिसकी पहचान राफ्टिंग कंपनी द्वारा की गई व दूसरा शव अज्ञात है ।

Ad_RCHMCT