उत्तराखंड-चीला पॉवर हाउस में डूबे युवकों में से एक युवक का शव एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद,दूसरे युवक की सर्चिंग जारी,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-चीला पॉवर हाउस में डूबे युवकों में से एक युवक का शव एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद,दूसरे युवक की सर्चिंग जारी,देखिये वीडियो।।

ऋषिकेश- चीला पॉवर हाउस में डूबे युवकों में से एक युवक का शव एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

दिनांक 07 मार्च 2022 को देर शाम एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली थी कि 02 लड़के चीला पावर हाउस में डूब गए है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला की डीप डाइविंग टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के माध्यम से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा विगत 04 दिनों से घटनास्थल पर उक्त युवकों की गहन सर्चिंग की जा रही थी। परंतु लापता का कोई सुराग नही मिल पा रहा था ।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

गुरुवार को एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालावाला द्वारा पुनः सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा वाटर कम्युनिकेशन सैट का प्रयोग कर डीप डाइवर मातबर सिंह को लगभग 30 फीट गहराई में भेझा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

व एक युवक नाम प्रमोद s/o विनोद कुमार, नजफगढ़, उम्र – 25 का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

दूसरे युवक पंकज s/ o अनूप सिंह , द्वारिका दिल्ली, उम्र – 25 अभी लापता है, जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर की जा रही है।

Ad_RCHMCT