नैनीताल में पर्यटकों के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस तैनात

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल: सरोवर नगरी में पर्यटकों का स्वागत करने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस की टीम 24 घंटे सक्रिय रूप से पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस द्वारा सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटवाया जा रहा है और पर्यटकों से अपील की जा रही है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपनी गाड़ियां पार्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

नैनीताल के सभी प्रमुख रूट्स पूरी तरह से सुचारु हैं, और पर्यटकों को बिना किसी चिंता के शहर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

किसी भी समस्या या आपातकालीन स्थिति में पर्यटक हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं या नजदीकी पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। नैनीताल पुलिस आपकी यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Ad_RCHMCT