हल्द्वानी में खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब रामलीला मैदान के पास स्थित गुरुद्वारे के पीछे जगन्नाथ गली में एक खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुःख: मोहब्बेवाला स्थित आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मृतक की पहचान सुभाष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता, पश्चिम बंगाल का निवासी था। बताया जा रहा है कि सुभाष हल्द्वानी में रहकर सोने की कारीगरी का काम करता था और पिछले कुछ समय से यहीं पर निवास कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  'युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी ताकत': नई दिल्ली में ‘NeST Fest-2026’ में बोले सीएम धामी; पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा—'उत्तराखंड आपका अपना घर है'

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार: देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई; प्रदेश में अब तक 20 मदरसों का संचालन बंद

कोतवाल ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Ad_RCHMCT