इस इलाके में नवजात का सड़ा-गला ‌शव मिलने से फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नवजात का सड़ा-गला शव झाड़ियों में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के तीन हफ्ते पुराना होने की आशंका है

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

  जानकारी के अनुसार बुधवार को जोखन नगर के जाखनदेवी क्षेत्र में एक खेत में काम कर रहे लोगों को झाड़ियों में नवजात शिशु का शव पड़ा दिखा। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु के शव को कब्जे में ले लिया और घटनास्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

शिशु का शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। शव करीब तीन हफ्ते पुराना होना माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बिन ब्याही मां ने लोकलाज के भय से शिशु को जन्म के बाद यहां फेंक दिया होगा। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Ad_RCHMCT