उत्तराखंड- शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे बच्चों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हादसे की खबर है। गढ़वाल मंडल के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे बच्चों की टैक्सी एक सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात बच्चे घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पशुपालन और गन्ना विकास विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र: बोले—'मेहनत और प्रतिभा के दम पर मिल रही सरकारी नौकरियां'

हादसा गुरुवार को आदिबदरी तहसील की ग्रामीण सड़क बेड़ी-चिंता पर हुआ। बताया गया है कि टैक्सी में सवार सभी बच्चे स्कूल के थे और शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों पर सख्त कार्रवाई: ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में 4 मदरसे सील; सीएम धामी बोले—'आधुनिक व मुख्यधारा की शिक्षा से बच्चों को दूर नहीं रखा जा सकता'

घटनास्थल पर घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद सभी बच्चों को कर्णप्रयाग के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना बच्चों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT