मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल की शुभांगी रावत ने (ICMR) में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक की प्राप्त,दीजिए बधाई

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा शुभांगी रावत ने इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (जूनियर रिसर्च फैलोशिप)में अखिल भारतीय स्तर पर 71% अंक प्राप्त  कर नेशनल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। 

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

शुभांगी रावत शुरू से ही प्रतिभाशाली व बहुमुखी प्रतिभा की छात्रा रही है। उन्होंने कक्षा 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में भी प्रथम स्तर प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। उनके पिता देवेंद्र सिंह रावत व ‌माता श्रीमती आरती रावत के लिए यह क्षण गौरवान्वित ‌करने वाला रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

शुभांगी की ये उपलब्धि मदर्स ग्लोरी परिवार के लिए गौरव की अनुभूति करने वाला क्षण रहा ।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मीना पाथंरी ने इस उपलब्धि के लिए शुभांगी को बधाई दी व अपने आशीष वचन देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ad_RCHMCT