एसआई भगवान सिंह महर को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री पदक

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार-उत्तराखंड पुलिस की हरिद्वार स्थित पीआरओ सेल में तैनात युवा एवं तेजतर्रार उप निरीक्षक भगवान सिंह महर को आगामी गणतंत्र दिवस पर अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृहमंत्री पदक प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक अनंत शंकर ताकवाले की ओर से जारी आदेश के अनुसार श्री महर को उक्त अवार्ड 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक के द्वारा दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

ज्ञातव्य रहे कि नैनीताल, उधमसिंह नगर व हरिद्वार जनपद में अपनी तैनाती के दौरान श्रो महर के द्वारा कई सराहनीय कार्य किये गए है जिस कारण उन्हें समय-2 पर सम्मानित किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

श्री महर की इस उपलब्धि पर उन्हें पुलिस महकमे में तैनात उनके उच्चाधिकारियों, सहयोगियों सहित गणमान्य व्यक्तियों एवं मीडियाकर्मियों के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुऐ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी है।

Ad_RCHMCT