दुःखद- हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर हुआ हादसा, मां की मौत, बेटी घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर रुद्रपुर से अपनी बेटी की रेलवे परीक्षा दिलाने आई मां-बेटी स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर गईं। इस दर्दनाक हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटी बाल-बाल बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप की निवासी  51 वर्षीय गीता सिंह, पत्नी रंजीत बहादुर, अपनी बेटी हर्षिता को गौलापार स्थित विवेकानंद कॉलेज में रेलवे की परीक्षा दिलाने हल्द्वानी आई थीं। स्कूटी हर्षिता चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

बेलबाबा के पास अचानक स्कूटी फिसल गई, जिससे मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गीता सिंह को मृत घोषित कर दिया। हर्षिता को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह घटना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा साबित हुई है।

Ad_RCHMCT