एसपीसिटी ने देर रात लिया हल्द्वानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधीनस्थों को दिए दिशा-निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एसपी सिटी हरबंस सिंह देर रात शहर हल्द्वानी की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले। उन्होंने पुलिस कर्मियों ड्यूटियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी सिटी  हरबंस सिंह देर रात्रि हल्द्वानी शहर की सुरक्षा व्यवस्था परखने हेतु निकले। तिकोनिया चौराहे पर सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, चारों थानों के रात्रि अधिकारियों एवं समस्त पुलिस बल को शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं चोरी की घटनाएं घटित न होने हेतु दिए सख्त निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

अलग–अलग ड्यूटी प्वाइंट तथा गश्त पर तैनात अधिकारी/कर्मियों को चैक कर वार्ता की गई। सभी को अपने–अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त करने तथा लगातार मूवमेंट में रहने के निर्देश दिए। सभी अधीनस्थों को सर्दी के चलते ऐतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए।

Ad_RCHMCT