‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के साथ एसएसपी ने अपराधियों को दी खुली चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जिले में नशा तस्करी और अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी और तेज कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, और किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नशा तस्करी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, अवैध हथियार और अज्ञात शवों की पहचान जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अपराधियों में भय का माहौल बनाना आवश्यक है ताकि वे कानून तोड़ने से हिचकिचाएं।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

एसएसपी ने कहा कि पुलिस को आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अपराधों का तेजी से खुलासा करना होगा और लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करना होगा। उन्होंने ड्रंक ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे मामलों में भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने स्कूल और कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

उन्होंने ऑपरेशन रोमियो को और प्रभावी बनाने और सार्वजनिक जगहों पर नशा और अराजकता पर नियंत्रण रखने के लिए भी सख्त कदम उठाने को कहा। फर्जी पहचान और साइबर फ्रॉड के मामलों में भी तेजी से एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने कहा, “हमारा उद्देश्य एक अपराध मुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करना है। सभी अधिकारी पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही के साथ काम करें।” गोष्टि में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, विवेचक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT