पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और की गिरफ्तारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एक्सप्रेस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जानकारी के अनुसार बता दे कि उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने 33 वीं गिरफ्तारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने यूकेएसएसएससी के पीआरडी कर्मचारी संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को किया गिरफ्तार।

अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर मे लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाई गई एवं अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया।अभियुक्त वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है।

Ad_RCHMCT