एसटीएफ उत्तराखंड की बड़ी कामयाबी: दो साल से फरार ₹50,000 के इनामी दुष्कर्मी को दिल्ली से दबोचा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर के कुशल नेतृत्व में एक बड़ी सफलता अर्जित की है। दो वर्षों से फरार चल रहे एक वांछित दुष्कर्मी अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस अपराधी की गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।


अभियुक्त महेंद्र सिंह उर्फ पान सिंह पुत्र मन बहादुर, निवासी ग्राम धामसेना चौरासो, गरुड़, थाना बैजनाथ, जिला बागेश्वर, के विरुद्ध थाना बैजनाथ में दिनांक 08 फरवरी 2023 को बलात्कार एवं धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला गंभीर होने के कारण बाद में इसमें SC/ST Act की धाराएं 3(1)(w)(i), 3(1)(w)(ii), 3(2)(v), 3(2)(va) भी जोड़ी गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण


अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक स्तर से उस पर ₹50,000 का नकद इनाम घोषित किया गया था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ की कुशल टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की और 26 जून 2025 को नई दिल्ली के निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी


👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम: महेंद्र सिंह उर्फ पान सिंह
• पिता का नाम: मन बहादुर
• निवासी: ग्राम धामसेना चौरासो, गरुड़, थाना बैजनाथ, जिला बागेश्वर (उत्तराखंड)

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी


👮 गिरफ्तारी में शामिल एसटीएफ टीम:
• निरीक्षक श्री यादविंदर सिंह बाजवा
• उपनिरीक्षक श्री देवेन्द्र भारती
• मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह रावत
• आरक्षी दीपक चंदोला
• आरक्षी अंकित सिंह


एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर ने टीम को इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी के लिए सराहा और बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT