शक और हिंसा की कहानी: हल्द्वानी में पति ने पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में खौफनाक वारदात सामने आई, जिसमें अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के 13 बीघा पानी की टंकी के पास हुई। इंतजार नामक व्यक्ति अपनी 35 वर्षीय पत्नी शाहीन और बच्चों के साथ यहाँ रहता था। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और इस कारण दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चलता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

गुरुवार को दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि इंतजार ने घर के बाहर रखा पत्थर उठाकर पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। महिला जमीन पर गिरने के बाद भी वार जारी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। शाहीन को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने सिर की हड्डियों में कई फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। हालत गंभीर होने पर महिला को एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी इंतजार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Ad_RCHMCT