एसएसपी की सख्त कार्रवाईः रिश्वत प्रकरण के बाद इंस्पेक्टर को हटाया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। भ्रष्टाचार और जनहित से जुड़े मामले में एसएसपी अजय सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए पटेलनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान को पद से हटा दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से एसएसपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक आधार और जनहित में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है': हल्द्वानी में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी; गौरव सेनानी मिलन में पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान

इससे पहले बुधवार को पटेलनगर थाने की आईएसबीटी चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद देवेश को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सिख समाज का राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान अतुलनीय: रुद्रपुर में 'पंजाबी गौरव सम्मेलन' में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान को हटाकर एसएसपी कार्यालय से अटैच किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

एसएसपी ने दोहराया कि विभाग में भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT