दुःखद- ‌फांसी के फंदे में झूला छात्र, मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में एक किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाजपुर के गांव मुंडिया कला निवासी 17 वर्षीय सुल्तान खान ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात को सुल्तान खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया, लेकिन बुधवार सुबह उसकी मां ने उसे उठाने की कोशिश की, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

मां ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, फिर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो उसने शोर मचाना शुरू किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए, जहां सुल्तान पंखे से लटका हुआ मिला। उसे पंखे से उतारने के बाद, लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

परिजनों ने बताया कि सुल्तान अपनी मां से रेसर बाइक खरीदने की इच्छा जता रहा था, लेकिन उसकी मां ने उसे उसके पिता से बात करने को कहकर टाल दिया था। इसके अलावा, कुछ ही दिनों में सुल्तान और उसकी मां धार्मिक यात्रा पर उमरा जाने वाले थे। सुल्तान कक्षा 11 का छात्र था और स्थानीय स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। इस घटना से परिवार और गांव में इस घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई।

Ad_RCHMCT