पुलिस अधीक्षक का कड़ा रुख, आरक्षी निलम्बित, दो के खिलाफ जांच के आदेश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस क‌र्मी के ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए चम्पावत जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति  ने एक आरक्षी को निलम्बित कर दिया है। इस मामले में एक अपर उपनिरीक्षक और एक अन्य आरक्षी के खिलाफ प्रारम्भिक जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

7 अक्टूबर को टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपदा के चलते बनलेख बैरियर में वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक था। बावजूद इसके, एक आरक्षी ने निर्धारित समय के बाद वाहनों को लापरवाही से छोड़ दिया, बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हल्द्वानी के गौलापार में शिफ्ट होगा नैनीताल हाईकोर्ट!

इस लापरवाही के कारण पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से एक आरक्षी को निलम्बित किया और अन्य दो के खिलाफ जांच का आदेश दिया। एसएसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT