सपुरवाइजर ने दी गलत जानकारी, एमडीडीए उपाध्यक्ष ने की यह बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। एमडीडीए ने हीलाहवाली पर सुपरवाइजर के ‌खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। क्षेत्र में गलत जानकारी देने पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने पूरे मामले की जांच के लिए अधिशासी अभियंता को जांच अधिकारी को नियुक्त किया है।

बता दें गुरुवार को अवनीश मजूमदार अपनी पत्नी के साथ एमडीडीए कार्यालय में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से मिले। उनके द्वारा उपाध्यक्ष को बताया गया ग्राम जसपुर पुरूकुल देहरादून में उनके द्वारा बनाए जा रहे भवन के सम्बन्ध में प्राधिकरण में एक वाद दायर किया गया है.उनके द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में बताया गया कि क्षेत्रीय सुपरवाईजर द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि यह क्षेत्र प्राधिकरण की सीमा में नहीं आता है, इसलिए निर्माण कार्य को कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

उसके बाद उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को जानकारी होने के बाद अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम जनता को इस तरह की गलत जानकारी दिया जाना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है. इसके लिए महाबीर सिंह, सुपरवाईजर प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया सुपरवाइजर महाबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। महाबीर सिंह के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किए जाने और मामले में विस्तृत जांच किए जाने के लिए सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता को जांच अधिकारी नियुक्ति किया गया है। साथ ही जांच अधिकारी से अपेक्षित गया है कि 15 दिन के अन्दर विस्तृत आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत करें।

Ad_RCHMCT