किशोरी से दरिंदगीः अस्पताल में बच्ची को जन्म देने पर खुला मामला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में किशोरी से हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने न सिर्फ किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसे गर्भवती भी बना दिया। ‌पीड़िता के अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद मामले का खुलासा हुआ। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बागेश्वर जिले का निवासी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

यह पूरा मामला चमोली जिले का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, एक गांव की किशोरी की तबियत खराब होने पर उसकी मां उसे रुद्रप्रयाग जिले के एक अस्पताल ले गई। वहां 4 जून को किशोरी ने बेटी को जन्म दिया। इस घटना के बाद किशोरी ने 7 जून को थराली थाना में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी बागेश्वर जिले का रहने वाला है और थराली क्षेत्र में कार्य करता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बागेश्वर भेजी जा रही है। फिलहाल किशोरी अस्पताल से छुट्टी पाकर रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

Ad_RCHMCT