उत्तराखंडः नवजात की संदिग्ध मौत, कूड़े के ढ़ेर में मिला शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बगवाड़ा चौकी अंतर्गत एक कूड़े के ढेर में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

बगवाड़ा मंडी परिसर में एक कूड़े के ढेर में पड़े नवजात शिशु के शव को देख स्थानीय लोगों ने बगवाड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को सूचना दी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, हालांकि अभी तक शिशु को फेंकने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

पुलिस ने नवजात के शव का डीएनए सैंपल लेकर पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। शिशु को श्मशान घाट में दफन कर दिया गया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि नवजात मृत पैदा हुआ था या उसे जिंदा फेंका गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

पुलिस उस अज्ञात व्यक्ति की पहचान में जुट गई है, जिसने नवजात को फेंका। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र के ज़रिये पुलिस शिशु को फेंकने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Ad_RCHMCT