नहाने के दौरान नदी में बने तालाब में डूबा किशोर, मौत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। नदी में नहाने गए एक किशोर नदी में बने तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल सभी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश व बर्फबारी, 7 जिलों में भारी वर्षा व तेज हवाओं का अलर्ट।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को छिद्दरवाला निवासी रंजीत सिंह (17) पुत्र कमल सिंह अपने एक मित्र के साथ सोंग नदी में बने तालाब में नहाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान रंजीत पानी में डूब गया। रंजीत को डूबता देख दोस्त ने इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रंजीत को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आनन-फानन रंजीत को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

Ad_RCHMCT