आईएएस बनकर घर में रह रहे शातिर का कारनामा, अश्लील फोटो से लगा दिया लाखों का चूना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आईएएस बनकर पांच माह तक घर में रहे शातिर ने दंपति को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। इतना ही नहीं पीड़ित की पत्नी की अश्लील फोटो भी रिकार्ड कर ली। शिकायत के आधार पर  पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया ‌गया कि पीड़ित की मौसी की बेटी के जरिए खुद को आईएएस बताने वाले हिमांशु जुयाल निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद से 20 अगस्त 2023 को मिले। मौसी की बेटी ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और जल्द शादी करेंगे। उधर, हिमांशु ने अपने आईएएस अधिकारी होने का पहचान पत्र पीड़ित को दिखाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरे दिन भी जिला न्यायालय को मिला अलर्ट

इसके बाद आरोपी ने विश्वास में लेते हुए कहा कि वह स्टडी लीव पर है और पब्लिक एडमिस्ट्रेशन विषय में पीएचडी कर रहा है। उसने पीड़ित और उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी में लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित के नाम फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया से जारी लाइसेंस सर्टिफिकेट दिया।

आरोप है कि कुछ दिन बाद पीड़ित की पत्नी सपना शर्मा का भारतीय मानक ब्यूरो से जारी नियुक्ति पत्र दिया। बाद में जांच कराने पर दोनों फर्जी निकले। आरोप है कि हिमांशु ने अपने गाजियाबाद में मकान बनने का झांसा देकर पीड़ित से 6.65 लाख और उसकी पत्नी से 8.26 लाख रुपये ले लिए।

यह भी पढ़ें 👉  रांसी में बजट पूर्व संवाद: जनभागीदारी से बनेगा जनहितकारी बजट – मुख्यमंत्री धामी

पीड़ित की पत्नी को झांसा दिया कि वह रकम जल्द लौटा देगा। इस बारे में अपने पति को न बताए। 15 जनवरी 2024 को हिमांशु अचानक लापता हो गया। आरोपी घर से पीड़िता का 1.26 लाख रुपये का मोबाइल और सात लाख रुपये कीमत के गहने चुरा ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में रणनीतिक बदलाव

पीड़ित ने आरोपी को कई बार फोन किया तो कहा कि स्टडी लीव के चलते उसका भुगतान रुका है। इस बीच आरोपी बीते 24 मार्च को पीड़ित को दिल्ली पालम मैट्रो स्टेशन पर मिला। वहां आरोपी ने पीड़ित को उसकी पत्नी की आपत्तिजनक फोटो दिखाई। किसी को बताने पर उनकी पत्नी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। महीनों तक आरोपी के झांसे में रहे पीड़ित ने तंग आकर पुलिस को तहरीर दी।

Ad_RCHMCT