(उत्तराखंड) यहाँ जंगल में लगी भीषण आग, अग्निशमन की टीम ने कड़ी मेहनत से बुझाई आग, video

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रुद्रप्रयाग-गत सांयकाल लगभग 7:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि सतेराखाल रोड स्थित सन बैंड के पास जंगल में भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रतूड़ा से दो फायर टेंडर यूनिटों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि आग ने विकराल रूप ले लिया था और सड़क मार्ग को भी बाधित कर दिया था। फायर यूनिटों ने तुरंत मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होज व होजरील की सहायता से आग बुझाने का कार्य आरंभ किया। आग के फैलाव को देखते हुए एक और फायर टेंडर को अतिरिक्त रूप से बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

अग्निशमन कर्मियों के अथक प्रयासों से सड़क के दोनों ओर फैली आग पर नियंत्रण पाया गया। इसके बाद टीम ने लगभग 1 किलोमीटर पैदल नीचे जाकर, जहां तक पाइप और होजरील पहुंच सके, पानी से आग बुझाई। शेष स्थानों पर जवानों ने बीटिंग मेथड (हरी टहनियों से आग को पीटकर) का प्रयोग करते हुए आग को पूरी तरह नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'


अग्निशमन इकाई की तत्परता एवं समर्पण से बड़ी आपदा टल गई और जंगल में फैली आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

Ad_RCHMCT