शासन ने आबकारी विभाग के इन अधिकारियों पर गिराई गाज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की धर्म नगरी हरिद्वार में जहरीली शराब पीने के बाद लोगों की मौत मामले पर शासन के द्वारा हरिद्वार जिले के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को हटा दिया है। उन्हें हरिद्वार में जहरीली शराब से मौत के मामले में प्राथमिक जांच में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। उन्हें अब सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर मुख्यालय देहरादून भेजा गया है। इससे पहले आबकारी विभाग के नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

विभागीय सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ एवं शिवगढ़ में शराब पीने से लोगों की मौत की अपर आबकारी आयुक्त से प्रारंभिक जांच कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी ‘सोनाकली’ का निधन: पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

अपर आबकारी आयुक्त की जांच में जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा की लापरवाही एवं कार्य में शिथिलता सामने आई है। इसके आधार पर उन्हें इस पद से हटाकर देहरादून मुख्यालय में तैनात किया गया है।

आबकारी आयुक्त की ओर से इससे पहले इस मामले में हरिद्वार के आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद, प्रधान आबकारी सिपाही दिनेश सिंह रावत, प्रधान आबकारी सिपाही शिवराज सिंह, आबकारी सिपाही श्रवण कुमार, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार के उप आबकारी निरीक्षक किशन सिंह चौहान, प्रधान आबकारी सिपाही डिंपल रानी, प्रधान आबकारी सिपाही राजीव कुमार सैनी, प्रधान आबकारी सिपाही अनिरुद्ध शर्मा एवं आबकारी सिपाही प्रदीप दयाल को निलंबित किया जा चुका है।

Ad_RCHMCT