चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्यपाल ने की समीक्षा बैठक ,अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून।यहां राज्यपाल ले गुरमीत सिंह ने चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने चारधाम यात्रा की उच्च स्तरीय बैठक ली और अधिकारियों को यात्रा की सभी तैयारियां जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में शासन के उच्चाधिकारी, डीजीपी और सम्बंधित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी बरकरार, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी संभव, कोई चेतावनी नहीं।


राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सामाजिक सांस्कृतिक व्यवस्था की पहचान है। सभी विभागों को अपने प्रयासों को इंटेग्रेट करके काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों कोा निर्देश दिए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुयी।


चारधाम यात्रा में टेक्नॉलजी का प्रयोग करें, वैल्यू अडिशन भी किया जाना वाहिए। राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय नागरिक चारधाम यात्रा का अभिन्न अंग हैं, उनकी भागीदारी के बिना ये यात्रा सम्भव नहीं है। इनमें होटल वाले, गाड़ी वाले, दुकान वाले सभी इस यात्रा के महत्वपूर्ण भागीदार हैं, सबकी सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही किसी भी तरह आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

Ad_RCHMCT