बड़ी खबर:-श्रीकेदारनाथ धाम में असम से आये एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य हुआ खराब, SDRF ने ऐसे की मदद

ख़बर शेयर करें -

बुधवार को चौकी केदारनाथ से सूचना प्राप्त हुई कि एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य अस्पताल में अत्यधिक खराब हो गया है। डॉक्टरों द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनीष रौतेला के हमराह तत्काल अस्पताल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा देखा गया की उक्त श्रद्धालु का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब है जिसे तत्काल हेलिपैड पहुंचाकर हायर सेंटर रवाना किया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

ऐसे में SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल श्रद्धालु को स्ट्रेचर के द्वारा हायर सेंटर के लिए हेलीपेड तक पहुँचाया गया।

व्यक्ति का नाम :- अमृत करमाकर , उम्र 50 वर्ष
निवासी :- असम

Ad_RCHMCT