फ्लैट में घुसे बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, लाखों की नगदी और जेवरात लूटे

ख़बर शेयर करें -

देहरादून के पॉश इलाके बसंत विहार के एक फ्लैट में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक्सपोर्टर को परिवार के साथ करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। बदमाश घर से करीब आठ लाख रुपये नगदी और 20 तोला सोना ले गए।

पुलिस से बचने के लिए बदमाश एक्सपोर्टर के भाई और बेटे को पड़ोसी की कार में साथ ले गए। जाते वक्त उन्होंने एक्सपोर्टर को दो करोड़ रुपये की व्यवस्था करने की धमकी भी दी। मोहंड के पास बदमाश कार से उतर गए।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की राह पर अल्मोड़ा: सीएम धामी ने दन्या को दी ₹4.96 करोड़ के कॉलेज भवन की सौगात; क्षेत्र के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

इसके बाद एक्सपोर्टर का भाई व बेटा कार वापस लेकर आ गए। मामले में पुलिस ने एक्सपोर्टर के पूर्व साझेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट कांप्लेक्स में विकास त्यागी निवासी नकुड़, सहारनपुर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने छठी मंजिल पर फ्लैट किराये पर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

दो साल से दून में रहकर वो फल, सब्जी निर्यात करते हैं। शनिवार दोपहर विकास पत्नी शालू , बेटे हार्दिक और तेजस के साथ थे। दोपहर 12.30 बजे उनके फ्लैट की घंटी बजी। बेटे तेजस ने दरवाजा खोला तो तीन युवक पिस्तौल दिखाते हुए अंदर घुस गए और मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।   

Ad_RCHMCT