उड़ान भरते ही विमान में आई खराबी, ‌करानी पड़ी आपात लैंडिंग

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली से उड़ान भरने वाली एक विमान को आपातकालीन स्थिति में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। दरअसल इंदिया गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते ही विमान में कुछ खराबी आ गई। जिसके बाद विमान की लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के इंजन में खराबी आई थी। 

बताया जा रहा है कि स्पाइसेजट एयरक्राफ्ट ने रविवार की सुबह लेह के लिए उड़ान भरी थी लेकिन कुछ ही समय बाद यह विमान वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर आ गया। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस विमान में करीब 135 यात्री सवार थे। विमान को सफलतापूर्वक दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

एयरक्राफ्ट और दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह इमरजेंसी लगा दी गई थी। विमान SG 123 ने सुबह करीब साढ़े दस बजे उड़ान भरी थी। लेकिन 11 बजे विमान को लैंड करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में कंपन आ गई थी। बोइंग 737-7 एयरक्राफ्ट को उड़ान के कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि विमान से एक पंक्षी भी टकराया था। इंजन में कंपन आने की वजह से उसमें सवार 135 लोगों की सांस हवा में अटकी रही। जब पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

Ad_RCHMCT