कांग्रेस कार्यकारिणी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहीं यह बड़ी बात

ख़बर शेयर करें -

राज्य में कांग्रेस की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है जिसमें मेरे पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर बयान दिया है. करण माहरा ने साफ किया है कि इस बार कार्यकारिणी लिमिटेड होगी. करण माहरा ने कहा पहले कार्यकारिणी में 600 लोग हुआ करते थे, इस बार प्रदेश कार्यकारिणी पहले की तरह जंबो आकार वाली नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कार्यकारिणी की पहली सूची नवरात्रि के समय आ जाएगी. उन्होंने बताया संगठन के चुनाव की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस कमेटी की पूरी टीम बनेगी. उसकी पहली सूची सितंबर में जारी कर दी जाएगी. करन माहरा ने साफ किया कि कार्यकारिणी जम्बो आकार की ना होकर सूक्ष्म होगी. इसमें सबको कुछ ना कुछ जिम्मेदारियां दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

बता दें कांग्रेस की कार्यकारिणी की पहली सूची सितंबर में जारी कर दी जाएगी. ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इस बार प्रदेश कार्यकारिणी में लिमिटेड लोगों को ही जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने बताया इस पर विरोध होना भी स्वाभाविक है. कुछ कार्यकर्ता अपनी नाराजगी भी व्यक्त करेंगे. कमजोर जड़ वाले लोग टूटकर पार्टी से भी दूर जाएंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा वे चाहते हैं कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

Ad_RCHMCT