कालाढूंगी-अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या,पुलिस ने ऐसे किया खुलासा।।

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी-अवैध संबंधों के शक में पत्नी का गला घोंटकर हत्या,पुलिस ने ऐसे किया खुलासा।।

6 घंटे के भीतर कालाढूंगी पुलिस ने किया हत्या का खुलासा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

मंगलवार को रात्रि अधिकारी SI विजय कुमार के पास चौकी बैलपडाव मे नियुक्त कानि0 जसवीर सिंह द्वारा जरिये टैलीफोन सूचना दी कि चौकी बैलपडाव क्षेत्र में स्थित लूनिया खत्ता वन क्षेत्र में रहने वाले किसी वन गुर्जर की एक लडकी की आस्मिक मृत्यु हो गयी।

जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है उक्त सूचना पर थाना हाजा से SI विजय कुमार मय महिला कानि0 प्राची मय जिल्द पंचायतनामा मय दिगर कागजात आदि के तथा राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष रात्रिधिकारी की सूचना पर मौके पर रवाना हुआ।

जहाँ पर मौका मुआयना करने पर प्रथम दृष्टया मृतका आमना की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला घोटकर होना प्रतीक हुई जिस पर मृतका के दादा गुलाम नवी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0 FIR N0 68/22 धारा 302/201 IPC पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

मामले का खुलासा को पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु दिशानिर्देशों दिये गये।

डॉ जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में विवेचना राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढूगी द्वारा सम्पादित की गयी।

दौराने विवेचना गवाहो के बयानो व पूछताछ के दौराने अभियुक्त रियासत अली द्वारा अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि लगभग डेढ साल पहले मेरा निकाह मेरे मामा की लडकी आमना से हुआ।

लेकिन गोना नहीं हुआ था इसलिए हम दोनो अलग रहते थे। लगभग 6 महीने पहले मै धान की पुराल इकट्ठा करने यहां आया हुआ था तथा अपने मामा हनीफ और यामीन के यहां रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

इसी दौरान मुझे पता चला कि मेरी पत्नी आमना का अपने ताऊ के लडके अय्यूव के साथ चक्कर चल रहा है , इन दोनो को एक दिन मैनें रंगे हाथों बिस्तर पर पकड भी लिया जिस कारण मेरे मन में धीरे-धीरे आमना के प्रति नफरत सी होने लगी।

कल रात मैंने अपने मोबाईल से आमना को व्हाटसप मैसेज कर बाहर बातचीत के लिए बुलाया तथा अय्यूब के साथ चल रहे चक्कर के बारे में पूछा तो हम दोनों में झडप हो गयी मुझे गुस्सा आ गया मैंने वहीं पास पडे दुपट्टे से पीछे से आकर उसका गला घोट दिया।

तथा उसको उठाकर उसके घर के पीछे पराल के ढेर के पास लाकर रख दिया और मैं अपने बिस्तर पर जाकर सो गया थोडी देर में लगभग एक बजे के आस पास आमना की मम्मी मामा के घर पर आयी और कहने लगी कि आमना को कुछ हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

जिस पर मैं और हनीफ मामा और मामी पराल के पास गये और मैने इस बात का एहसास किसी को भी नही होने दिया और आमना और मेरे बीच हुई मोबाईल चैट को आमना के मोबाईल से मैने डिलिट कर दिया ।

अभियुक्त:- रियासत अली पुत्र शमशेर अली, उम्र- 20 बर्ष , हाल निवासी- लुनिया गांजा भवानीपुर सलिया गैबुआ, बैलपडाव कालाढूंगी, जनपद नैनीताल।

नोट: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को प्रोत्साहन स्वरुप 5000 रुपया की धनराशि से पुरुष्कृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम मे राजवीर सिंह नेगी(थानाध्यक्ष कालाढूंगी),उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह बिष्ट,उप निरीक्षक विजय कुमार, कानि0 लखविन्दर सिह,का0 चन्द्रप्रकाश,जसवीर सिह ,अशोक कुमार, लेखराज, होमगार्ड जगदीश पाण्डे मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT