दुकान में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने माल के साथ दबोचा चोर

ख़बर शेयर करें -

नानकमत्ता। चोरों ने गुरुद्वारा रोड स्थित गुलाटी सूट एंड साड़ी की दुकान का गल्ला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मुखबिर की सूचना पर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए पैसे और कागजात बरामद कर लिए गए हैं। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने 4,400 से अधिक लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए ₹11 करोड़; पारदर्शिता पर दिया जोर

गुरुद्वारा रोड स्थित गुलाटी सूट एंड साड़ी के मालिक विकास गुलाटी पुत्र धर्मवीर गुलाटी निवासी थाना नानकमत्ता ने तहरीर में बताया कि बुधवार की रात्रि को चोरों ने उसके दुकान का गल्ला तोड़कर उसमें रखी 47000 की नगदी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी के खुलासे को लेकर टीम गठित कर, मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियुक्त सौरभ सिंह राणा उर्फ कल्लू पुत्र बलदेव सिंह निवासी खैराना थाना सितारगंज को चोरी किए गए 45900 तथा आवश्यक कागजात के साथ गिरफ्तार कर लिया। चोरी में सम्मिलित उसका दूसरा साथी शिवम राणा फरार होने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक

जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त पर अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव, उप निरीक्षक लक्ष्मण जोशी, उप निरीक्षक संजय कुमार, नवीन जोशी शामिल रहे।

Ad_RCHMCT