चाकू की नोंक पर वारदात को अंजाम देने की ‌थी फिराक, पहुंच गई पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। देर रात बनभूलपुरा क्षेत्र में अपराधिक घटना की फिराक में घूम रहे संदिग्ध को पुलिस ने अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान करण पुत्र लल्ला बाबू निवासी वार्ड नंबर 15 जवाहर नगर संदिग्ध रूप से घूमते हुए मिला। जब उसकी संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

गश्ती पुलिस टीम द्वारा जिसे गिरफ्तार कर थाना बनभुलपुरा में उसके विरुद्ध एफ.आई.आर. न0- 82/23, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत पंजीकृत किया गया है। जिसे मा0 न्यायालय मे पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

आपराधिक प्रवृत्ति का उपरोक्त व्यक्ति बनभूलपुरा क्षेत्र में छिपकर रास्ते में आने जाने वाले राहगीरों को चाकू दिखाकर नशे के सामान आदि के लिए अवैध वसूली कर रहा था  कि  जिसे गस्ती पुलिस दल द्वारा समय रहते पकड़ लिया गया। 

Ad_RCHMCT