गोला नदी में शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

एक बार फिर गोला नदी में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है जानकारी के अनुसार बता दे कि इस बार शव काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोला नदी में मिला। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वन और वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम: कॉर्बेट में सघन गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए बेड़े में शामिल हुईं 10 नई मोटरसाइकिलें

जानकारी के मुताबिक काठगोदाम थाना क्षेत्र की नई बस्ती के रहने वाले विनोद चंद्र तिवारी बीते शुक्रवार से घर से लापता थे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि विनोद मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और उसका इलाज भी चल रहा था फिलहाल पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा वहीं इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।शनिवार की देर शाम गौला नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। जिसकी पहचान विनोद चंद्र तिवारी के रूप में हुई।

Ad_RCHMCT