काठगोदाम- नैनीताल समेत समेत ये सड़कें बनेंगी टू लेनः टम्टा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सर्किट हाउस काठगोदाम में एक प्रेस वार्ता में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पिछले 100 दिनों की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। 

श्री टम्टा ने बताया कि प्रधानमंत्री  के 100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश से महत्वपूर्ण सामाजिक ढांचे का निर्माण किया गया है। उन्होंने अल्मोड़ा-बागेश्वर रोड पर 4.50 करोड़ रुपये के पहले पैकेज का काम शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा, काठगोदाम से नैनीताल तक सड़क का दो लेन करना, ज्योलिकोट से भवाली कैची बाईपास होते हुए अल्मोड़ा से रानीखेत और कर्णप्रयाग तक सड़क चौड़ीकरण की योजना का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के 58 किलोमीटर के चौड़ीकरण का कार्य 384 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया है, जिससे लिपुलेख से माउंट कैलाश के दर्शन सुगम होंगे। इसके साथ ही, चारधाम परियोजना के तहत केदारनाथ और यमुनोत्री को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार ने पहले 100 दिनों में कृषि, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पीएम किसान निधि के तहत 9.3 करोड़ किसानों को 220,000 करोड़ रुपये का वितरण किया गया, और महिला उद्यमियों के लिए मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाई गई है।

श्री टम्टा ने आगे कहा कि सड़कों की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 100 दिनों में 8 प्रमुख हाई-स्पीड कॉरिडोर और रिंग रोड परियोजनाओं की शुरुआत की गई है, जिससे यात्रा समय में 50-60 प्रतिशत की कमी आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन परियोजनाओं से न केवल यात्रा को सुगम बनाया जाएगा, बल्कि रोजगार के लाखों अवसर भी प्रदान किए जाएंगे, जो प्रधानमंत्री के नए भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ad_RCHMCT