यहां चोरों ने नर्सिंग होम में लगाई सेंध, तीन मोबाइल फोन और नगदी उड़ाई

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। अज्ञात चोरों ने एक नर्सिंग होम के गेट से अन्दर घुसकर कमरे की जाली काटकर 3 मोबाईल चुरा लिये। नर्सिंग होम के चिकित्सक ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमां दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चाय की दुकान की आड़ में बिक रही थी शराब! 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चौखुटिया पुलिस ने दबोचा

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत रेलवे रोड का है। घटना की बाबत कोतवाल बी एल भारती ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने अभिलाषा नर्सिंग होम से एक नोकिया का मोबाईल तथा 2 सैमसंग कम्पनी के मोबाईल व कुछ नगदी चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर 'मन की बात' के साथ अपने विचार साझा करेंगे।

पुलिस ने नर्सिंग होम के चिकित्सक चन्द्र शेखर ग्रोवर की तहरीर पर मुकदमां दर्ज करके चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT