हल्द्वानी में चोरों ने बनाया घर को निशाना, नगदी पर हाथ साफ

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में चोर जमकर तांडव मचा रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से जनता में दहशत बनी हुई है। इस बार चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। खिड़की तोड़कर घुसे चोर घर से हजारों की नगदी ले उड़े हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

जानकारी के अनुसार गन्ना सेंटर निवासी पंकज पंत के घर में देर रात चोरों ने धावा बोल ‌दिया। पंकज ने बताया कि रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य एक कमरे में सो गए। प्रातः जब परिवारजन जागे तो कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

साथ ही खिड़की टूटी हुई थी। जबकि अलमारी में रखी 50 हजार की नगदी गायब मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

Ad_RCHMCT