दुःखद- बस और पिकप में जबर्दस्त भिड़ंत, दस लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां मजदूरों से भरी पिकप की बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों समेत दस लोगों की मौत हो गई। जबकि कई बच्चों समेत 25 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। यह सभी रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर : सावधान! आयुर्वेद के नाम पर चल रहा था 'बड़ा खेल', प्रशासन की रेड में खुली बड़ी साजिश, आरोपी गिरफ्तार!

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले करीब 35 से अधिक मजदूर पिकअप में गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचे तो यहां एक डग्गामार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने के लिए 150 मीटर स्पान पुल का शिलान्यास किया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 25 से ज्यादा घायलों का जिला अस्पताल और जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दस लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। दो लोग संभल के बताए जा रहे हैं। जबकि एक की शिनाख्त नहीं हुई है। दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही अधिकारियों को पीड़ितों को जल्द इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Ad_RCHMCT