इस इलाके में घर में घुसकर हजारों का माल समेट ले गए चोर, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोलेकर वहां से हजारों की नगदी समेत स्वर्णाभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पी‌ड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

पुलिस को सौंपी तहरीर में मलिक का बगीचा इन्द्रानगर निवासी सलमा पत्नी स्व. अबरार ने कहा है कि बीती 3 सितम्बर की रात वह और उसकी पुत्री खाना खाकर सो गए। जब अगली प्रातः नींद खुली तो देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। जबकि कमरे में रखी तीस हजार रूपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन गायब थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

पीड़िता का कहना है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और सामान पर हाथ साफ कर दिया। उसने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT