गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में ‘युवा संवाद’: सीएम धामी बोले — “युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत”; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत आज 65 प्रतिशत से अधिक युवा आबादी के साथ दुनिया का सबसे युवा देश है और यही युवा शक्ति ‘विकसित भारत’ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। आज के युवा ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी योजनाओं के जरिए नौकरी तलाशने वाले के बजाय रोजगार देने वाले (जॉब क्रिएटर) बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि ‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना’, ‘हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड’ तथा नई पर्यटन व फिल्म नीतियों से युवाओं को स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं। परिणामस्वरूप, राज्य में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज हुआ है और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आई है। इसके अलावा, नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के इंडेक्स में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने युवाओं को बैंक ऋण आसानी से उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने और विशेष कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के प्रयासों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में देश का सबसे सख्त ‘नकल विरोधी कानून’ लागू किया गया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया तथा 34 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं। कार्यक्रम का सफल आयोजन युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, कुलपति प्रतिभा लूथरा, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT