खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

ख़बर शेयर करें -

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड कैंप कार्यालय में स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है और आम जनता को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता से कार्य करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

जनसुनवाई के पश्चात आयोजित विशेष कल्याणकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने 27 दिव्यांगजनों को 77 सहायक उपकरण और 22 वरिष्ठ नागरिकों को 113 सहायक उपकरण प्रदान किए। इन उपकरणों में बैटरी रिक्शा, व्हील चेयर, कमोड चेयर, ट्राई साइकिल, हियरिंग मशीन, नी ब्रेस, बैसाखी, वॉकर, वॉकिंग स्टिक और सिलिकॉन कुशन जैसी सामग्री शामिल रही। इसके अतिरिक्त, ग्रामोत्थान रीप योजना के तहत नारी शक्ति ग्राम संगठन गदरपुर एवं सत्यमेव जयते सी.एल.एफ. बाजपुर को बोलेरो वाहन तथा एकता सी.एल.एफ. गदरपुर को फूड वैन की चाबियां सौंपी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’, किशन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, रणजीत सिंह नामधारी, मोहिनी पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT