खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें -

चमोली जनपद के दशोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम खैनूरी में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई मुख्य सड़क का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है। ग्रामीणों द्वारा फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कराए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने चमोली के जिलाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सड़क की त्वरित मरम्मत कर आवागमन शीघ्र सुचारु करने के कड़े निर्देश दिए हैं। आपदा के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने से गांव के लगभग 120 परिवारों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके की स्थिति का आकलन करने और जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाने को कहा। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और बिजली जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की बहाली के कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन और प्रशासन का मुख्य दायित्व आम जनता से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल प्रतिक्रिया देकर धरातल पर समाधान प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रभावित तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतने और जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लाने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Ad_RCHMCT