श्री हनुमान जन्मोत्सव हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा के दौरान यह रहेगा हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक प्लान

ख़बर शेयर करें -


हल्द्वानी। हनुमान जन्म़ोत्सव पर निकलने वाली यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

रूट प्लान

1- शोभायात्रा के अवसर पर समस्त रूटों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

2- शोभायात्रा के अवसर पर यात्रा मार्ग में पड़ने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार रोका जायेगा।

3- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

4- जब शोभायात्रा शीशमहल काठगोदाम से प्रस्थान करेगी तो समस्त प्रकार के छोटे वाहन कॉलटेक्स से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन, पनचक्की से मुखानी / लालडांट होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

5- शोभायात्रा के हाईडिल गेट तिराहे को पास करने पर समस्त प्रकार के छोटे वाहन हाईडिल गेट से डायवर्ट होकर पनचक्की से मुखानी / लालडांट होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

6- शोभायात्रा के डिग्री कॉलेज तिराहा पास करने पर समस्त प्रकार के छोटे वाहन महारानी होटल से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा चौराहा से नवाबी रोड / पानी की टंकी होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

7- शोभायात्रा के नैनीताल बैंक तिराहा पास करने पर समस्त प्रकार के छोटे वाहन नैनीताल बैंक तिराहे से डायवर्ट होकर अर्बन बैंक तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

 8- शोभायात्रा के सिंधी चौराहे से आई०टी०आई० तिराहे की तरफ प्रस्थान करने पर समस्त प्रकार के छोटे वाहन सिंधी चौराहे से बरेली रोड को भेजे जायेंगे व रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन आई०टी०आई० तिराहे से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा /धानमिल तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

9- शोभायात्रा के आई0टी0आई0 तिराहे से धानमिल तिराहे की ओर प्रस्थान करने पर रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन आई०टी०आई० तिराहे से सीधे सिंधी चौराहे की तरफ भेजे जायेंगे।

10- शोभायात्रा के मुखानी चौराहे से नहर कवरिंग रोड होते हुए पनचक्की चौराहे की ओर प्रस्थान करने पर पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन दो नहरिया तिराहा / पानी की टंकी से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा से तिकोनिया / नवाबी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

11- रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहन टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम से तीनपानी बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

12- बरेली रोड से आने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहन तीनपानी बाईपास से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

Ad_RCHMCT