यातायात नियमों को ताक में रखने वाले हो जाएं सावधान,788 चालान,13 वाहन सीज,83 चालकों के DL निरस्तीकरण

ख़बर शेयर करें -

पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सुगम यातायात हेतु SSP NAINITAL के निर्देश पर लापरवाह चालकों के विरुद्ध चला अभियान

788 लापरवाह चालकों का किया चालान

13 वाहन सीज, 83 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं पर्यटन सीजन के दृष्टिगत आमजनमानस हेतु जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व समस्त थाना/यातायात/सीपीयू प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

इसी क्रम में हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल पुलिस/यातायात एवम cpu प्रभारी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 788 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 668 वाहन चालकों से जुर्माना जमा करवाया गया, 13 वाहन सीज तथा 83 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 3,34,500 रुपये राजस्व जमा करवाया गया।
जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले- 01, ओवर लोडिंग- 03, ओवर स्पीड- 62, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने पर-10 तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

अपील-

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

नैनीताल पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें एवं जागरूक नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें।
स्टंट एवं खतरनाक तरीके से वाहन न चलायें यह आपके एवं राहगीरों के जीवन को खतरे में डाल सकता है।

Ad_RCHMCT